RVUNL Technician Recruitment 2025: राजस्थान में टेक्नीशियन और ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

By: Vishal Singhania

On: February 25, 2025

RVUNL Technician Recruitment 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की ओर से टेक्नीशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना फॉर्म भर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा ।

RVUNL Technician Recruitment 2025 216 पदों पर होगी भर्ती

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती राजस्थान राज्य की विभिन्न बिजली कंपनियों में की जाएगी । इसके तहत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) और जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL ) में कुल 216 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाना चाहते हैं।

RVUNL Technician Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा ।

  • अनारक्षित (General) वर्ग: ₹1000
  • एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी/सहरिया वर्ग: ₹500

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है।

RVUNL Technician Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 21 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2025

RVUNL Technician Recruitment 2025 पात्रता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी ।

RVUNL Technician Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

RVUNL Technician Recruitment 2025 महत्वपूर्ण निर्देश

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि वे सभी आवश्यक नियमों और शर्तों को अच्छी तरह समझ सकें। आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की गलती न करें, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर फॉर्म अस्वीकार किया जा सकता है। इसके अलावा, आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उम्मीदवार को अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए, जिससे भविष्य में किसी भी जरूरत के समय इसका उपयोग किया जा सके।

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। टेक्नीशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 20 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार energy.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal Singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं aajtak.in की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment