Air Traffic Controller Recruitment: एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के 309 पदों पर बंपर भर्ती, 25 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन – जानें पूरी डिटेल

By: Vishal Singhania

On: April 21, 2025

Air Traffic Recruitment: अगर आप विज्ञान संकाय से स्नातक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं , तो आपके लिए सुनहरा मौका है । एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ( Junior Executive – ATC) के 309 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 25 मई 2025 तक चलेगी ।

Air Traffic Controller Recruitment भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां :

कुल पदों की संख्या : 309
पद का नाम : जूनियर एग्जीक्यूटिव (Air Traffic Control)

वर्गवार पदों का विवरण :

अनारक्षित (General) : 125 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 30 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – NCL) : 72 पद

अनुसूचित जाति (SC) : 55 पद

अनुसूचित जनजाति (ST) : 27 पद

Air Traffic Controller Recruitment शैक्षणिक योग्यता :

इस पद के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Sc (फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ) या फिर B.E/B.Tech की डिग्री प्राप्त की हो । ध्यान देने वाली बात यह है कि फिजिक्स और मैथ्स दोनों विषयों को स्नातक में पढ़ा होना अनिवार्य है ।

Air Traffic Controller Recruitment आयु सीमा :

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए । आयु की गणना 24 मई 2025 के आधार पर की जाएगी ।
आरक्षित वर्गों – SC, ST, OBC, PwBD – को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी ।

Air Traffic Controller Recruitment आवेदन शुल्क :

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है ।

SC, ST, PwBD, महिला उम्मीदवारों और पूर्व प्रशिक्षु (Apprentice) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है ।

Air Traffic Controller Recruitment आवेदन कैसे करें :

उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में करना होगा। इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स अपनाएं :

  • AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं ।
  • Careers सेक्शन में जाकर “Recruitment of Junior Executive (ATC)” लिंक पर क्लिक करें ।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन करके शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें ।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें ।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकालें ।

Air Traffic Controller Recruitment चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले इंटरव्यू/वॉयस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा । अंतिम चयन में मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी जरूरी होंगे । विस्तृत चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी ।

Air Traffic Controller Recruitment क्यों है यह मौका खास?

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का पद एक अत्यंत जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा वाला पद होता है । इसमें न केवल आकर्षक वेतनमान और भत्ते मिलते हैं , बल्कि कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए भी बेहतर अवसर होते हैं ।

यदि आप विज्ञान पृष्ठभूमि से हैं और सरकारी नौकरी में करियर बनाना चाहते हैं , तो AAI की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि बाद में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े ।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal Singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं aajtak.in की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment