AIC Recruitment 2025: अगर आप एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो जल्दी करें। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2025 है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे aicofindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज आवेदन की अंतिम तिथि होने के कारण एप्लीकेशन विंडो आज ही बंद कर दी जाएगी। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
AIC Recruitment 2025 कुल 55 पदों पर होगी भर्ती
AIC ने इस भर्ती के लिए कुल 55 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें से:
- आईटी (IT) विभाग के लिए 20 पद
- Actuarial विभाग के लिए 5 पद
- जनरलिस्ट (Generalist) विभाग के लिए 30 पद
AIC Recruitment 2025 परीक्षा कब होगी?
AIC ने अभी परीक्षा की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, अनुमान है कि परीक्षा मार्च या अप्रैल 2025 में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
AIC Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 30 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तारीख: 20 फरवरी 2025
- परीक्षा संभावित तिथि: मार्च-अप्रैल 2025
AIC Recruitment 2025 आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, जो श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। SC/ST/PwD श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सभी अन्य श्रेणियों के लिए यह शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
AIC Recruitment 2025 कैसे करें आवेदन?
अगर आप AIC मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट aicofindia.com पर जाएं ।
- होमपेज पर “Career” सेक्शन में जाएं ।
- “Management Trainee Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें ।
- नई रजिस्ट्रेशन आईडी बनाकर पंजीकरण करें ।
- आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें ।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें ।
- आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
AIC Recruitment 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
AIC की ओर से परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे । उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं । एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा । इसके बाद, हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट लेना जरूरी है ।
AIC मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 20 फरवरी 2025 है , इसलिए जो उम्मीदवार अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें। परीक्षा की संभावित तारीख मार्च- अप्रैल 2025 में तय की गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। आवेदन करने और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।
