बैंक ऑफ इंडिया ने 2025-26 के लिए अपनी अप्रेंटिस (प्रशिक्षु) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत बैंक के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 400 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 दिसंबर 2025 से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2026 है।
भर्ती अवलोकन
नीचे दी गई तालिका में इस भर्ती से जुड़े प्रमुख बिंदु दिए गए हैं:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | बैंक ऑफ इंडिया |
| पद का नाम | अप्रेंटिस (प्रशिक्षु) |
| कुल रिक्तियाँ | 400 |
| आवेदन शुरू | 25 दिसंबर 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 10 जनवरी 2026 |
| वेतन (स्टाइपेंड) | ₹13,000 प्रति माह |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bankofindia.bank.in/ |
पात्रता मानदंड
-
राष्ट्रीयता: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए।
-
आयु सीमा: आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
-
आयु में छूट:
-
एससी/एसटी वर्ग: 5 वर्ष
-
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग: 3 वर्ष
-
दिव्यांग (PwBD) वर्ग: 10 वर्ग
-
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
-
लिखित परीक्षा
-
स्थानीय भाषा परीक्षण
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है और इसमें जीएसटी अतिरिक्त लगेगा:
-
पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग) उम्मीदवार: ₹400/-
-
एससी/एसटी वर्ग एवं सभी महिला उम्मीदवार: ₹600/-
-
अन्य सभी उम्मीदवार: ₹800/-
राज्यवार रिक्तियों का विवरण
रिक्तियाँ विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में निम्नानुसार वितरित हैं:
| राज्य | क्षेत्र / जोन | रिक्तियाँ |
|---|---|---|
| असम | गुवाहाटी | 10 |
| बिहार | गया, मुजफ्फरपुर, सिवान | 25 |
| गुजरात | अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, वड़ोदरा | 50 |
| महाराष्ट्र | कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सोलापुर | 60 |
| मध्य प्रदेश | धार, जबलपुर, खंडवा, उज्जैन | 55 |
| पश्चिम बंगाल | हावड़ा, कोलकाता, सिलीगुड़ी | 40 |
| उत्तर प्रदेश | आगरा, हरदोई | 20 |
| अन्य राज्य (झारखंड, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, गोआ) | विभिन्न | 140 |
आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी:
-
NATS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
‘Student’ सेक्शन में जाकर नया पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें।
-
प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल से पोर्टल में लॉगिन करें।
-
“Apply against advertised vacancies” सेक्शन में जाकर बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती का चयन करें।
-
ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
अंत में फॉर्म सबमिट करें और पुष्टि पत्र (कन्फर्मेशन स्लिप) डाउनलोड कर लें।
सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 का ध्यान रखें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
