Air Traffic Recruitment: अगर आप विज्ञान संकाय से स्नातक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं , तो आपके लिए सुनहरा मौका है । एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ( Junior Executive – ATC) के 309 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 25 मई 2025 तक चलेगी ।
Air Traffic Controller Recruitment भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां :
कुल पदों की संख्या : 309
पद का नाम : जूनियर एग्जीक्यूटिव (Air Traffic Control)
वर्गवार पदों का विवरण :
अनारक्षित (General) : 125 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 30 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – NCL) : 72 पद
अनुसूचित जाति (SC) : 55 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) : 27 पद
Air Traffic Controller Recruitment शैक्षणिक योग्यता :
इस पद के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Sc (फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ) या फिर B.E/B.Tech की डिग्री प्राप्त की हो । ध्यान देने वाली बात यह है कि फिजिक्स और मैथ्स दोनों विषयों को स्नातक में पढ़ा होना अनिवार्य है ।
Air Traffic Controller Recruitment आयु सीमा :
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए । आयु की गणना 24 मई 2025 के आधार पर की जाएगी ।
आरक्षित वर्गों – SC, ST, OBC, PwBD – को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी ।
Air Traffic Controller Recruitment आवेदन शुल्क :
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है ।
SC, ST, PwBD, महिला उम्मीदवारों और पूर्व प्रशिक्षु (Apprentice) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है ।
Air Traffic Controller Recruitment आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में करना होगा। इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स अपनाएं :
- AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं ।
- Careers सेक्शन में जाकर “Recruitment of Junior Executive (ATC)” लिंक पर क्लिक करें ।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन करके शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें ।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें ।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकालें ।
Air Traffic Controller Recruitment चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले इंटरव्यू/वॉयस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा । अंतिम चयन में मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी जरूरी होंगे । विस्तृत चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी ।
Air Traffic Controller Recruitment क्यों है यह मौका खास?
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का पद एक अत्यंत जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा वाला पद होता है । इसमें न केवल आकर्षक वेतनमान और भत्ते मिलते हैं , बल्कि कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए भी बेहतर अवसर होते हैं ।
यदि आप विज्ञान पृष्ठभूमि से हैं और सरकारी नौकरी में करियर बनाना चाहते हैं , तो AAI की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि बाद में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े ।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।
