RVUNL JE Bharti 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और जूनियर केमिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली थी। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज 20 फरवरी 2025 इसका आखिरी दिन है। आज के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को RVUNL की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
RVUNL JE Bharti 2025 आवेदन से पहले पढ़ें पूरी जानकारी
RVUNL ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RVUNL JE Bharti 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 30 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2025
RVUNL JE Bharti 2025 आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा।
- सामान्य श्रेणी (General Category) के उम्मीदवारों के लिए: ₹1000
- अन्य सभी श्रेणियों (आरक्षित वर्ग) के उम्मीदवारों के लिए: ₹500
महत्वपूर्ण बात यह है कि एक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन पत्र भरना चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करता है तो सिर्फ एक फॉर्म ही स्वीकार किया जाएगा।
RVUNL JE Bharti 2025 आयु सीमा और पात्रता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RVUNL JE Bharti 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “राजस्थान की राज्य बिजली कंपनियों में सामान्य भर्ती 2024-25” के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
RVUNL JE Bharti 2025 राजस्थान सीईटी रिजल्ट भी हुआ जारी
इस भर्ती के अलावा, हाल ही में राजस्थान सीईटी (CET) ग्रेजुएशन और 12वीं लेवल के रिजल्ट की घोषणा की गई है। 12वीं लेवल की परीक्षा में लगभग 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट से जुड़ी अपडेट जानने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
अगर आप राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (JE) या केमिस्ट के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके पास आज 20 फरवरी 2025 तक का ही मौका है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे RVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें और जल्द से जल्द आवेदन करें।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।
